देश की खबरें | भारतीय अंडर-17 टीम ने ओमान को मैत्री मैच में 3-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-17 लड़कों की फुटबॉल टीम ने पेनल्टी पर दागे दो गोल की मदद से मस्कट में खेले गए मैत्री मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे ओमान को आसानी से 3-1 से हरा दिया।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारत की अंडर-17 लड़कों की फुटबॉल टीम ने पेनल्टी पर दागे दो गोल की मदद से मस्कट में खेले गए मैत्री मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे ओमान को आसानी से 3-1 से हरा दिया।

सऊदी अरब के दम्माम में तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के तहत भारतीय टीम मंगलवार को ओमान के खिलाफ उतरी थी।

गंगटे (10वें मिनट) ने पेनल्टी को गोल में बदल कर भारत को मैच में बढ़त दिलाई जिसके आठ मिनट बाद थोकचोम (18वें मिनट) ने मेहमान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

दूसरे हाफ में लालपेखलुआ (69वें मिनट) ने एक और पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे किया।

मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले ओमान के लिए एकमात्र गोल अल्हैथम अलशुकैली ने किया।

पहले हाफ की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने दबदबा बनाने का प्रयास किया। सातवें मिनट में डैनी के पास पर लालपेखलुआ का शॉट गोल से कुछ दूर से बाहर निकल गया।

तीन मिनट बाद भारत को पेनल्टी मिली। गंगटे ने मोर्चा संभाला और भारत को बढ़त दिलाने में कोई गलती नहीं की। 18वें मिनट में थोकचोम ने गुइटे के पास पर बढ़त को दोगुना कर दिया।

भारत ने कुछ और मौके गंवाए लेकिन युवा खिलाड़ी अधिक गोल करने के लिए उत्साहित दिखे। मध्यांतर से पहले फ्री किक पर कोरौ का ताकतवर शॉट पोल से टकरा गया।

दूसरे हाफ में भी बिबियानो फर्नांडिस की टीम शुरू से ही आक्रमण करने की रणनीति के साथ उतरी।

भारत को कुछ फ्री किक मिली लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी।

गुइटे की फ्री किक को 48वें मिनट में विरोधी टीम ने नाकाम किया।

कोरौ सिंह ने ओमान की रक्षापंक्ति को लगातार परेशान किया। उन्होंने अपने शॉट्स से विरोधी गोलकीपर की अच्छी परीक्षा ली।

कोरौ के 61वें मिनट में लालपेखलुआ के क्रॉस पर गोल करने का मौका मिला लेकिन वह नाकाम रहे।

नौ मिनट बाद तमीम अल्बुराकी ने बॉक्स के अंदर लालपेखलुआ के खिलाफ फाउल किया और भारत को एक और पेनल्टी मिली।

लालपेखलुआ ने इस पर गोल दागकर भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

ओमान के लिए 88वें मिनट में अलशुकैली ने फ्री किक पर एकमात्र गोल किया। तमीम अल्बुराकी को लाल कार्ड दिए जाने के बाद टीम को बाकी समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\