देश की खबरें | चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों ने अभूतपूर्व कार्य किया : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ‘अभूतपूर्व कार्य’ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की कोई ताकत भारत की इंच जमीन भी नहीं हथिया सकती ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बरहरा (बिहार), 21 अक्टूबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ जारी गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ‘अभूतपूर्व कार्य’ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की कोई ताकत भारत की इंच जमीन भी नहीं हथिया सकती ।

यहां एक चुनावी रैली में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भारतीय सेना की ओर से कार्रवाई का परिचालनात्मक ब्यौरा नहीं दे सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें जवानों की वीरता के बारे में जानकारी मिलेगी तब वे न केवल तालियां बजायेंगे बल्कि खुशी से उछल पड़ेंगे । उन्होंने कहा कि गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर जो कुछ हुआ, वह सभी को मालूम है।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक Mahesh Negi के खिलाफ यौन शोषण का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारियों से मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट.

सिंह ने कहा कि चीन ने भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की । कौन सी वह रेजिमेंट थी... वहां बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान देकर भारत की आन, बान और शान की रक्षा की । उन्होंने कहा कि बिहार रेजिमेंट के जवानों ने बलिदान दिया । सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता और अभूतपूर्व कार्य के लिये खड़े होकर उनका अभिवादन करें ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारत के रक्षा मंत्री के तौर पर और प्रधानमंत्री की ओर से यह यकीन दिलाना चाहता हूं कि चाहे कोई कुछ भी कह लें, हम भारत की एक इंच जमीन को जाने नहीं देंगे । ’’

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

रक्षा मंत्री ने चीन के मुद्दे पर बयान देने के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा । रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि हमारी सरकार होती तो हम कुछ हीं दिनों के अंदर चीन को बाहर कर देते ।

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं किसी प्रधानमंत्री को दोषी ठहराना नहीं चाहता । 1962 में जो कुछ हुआ, उसकी याद भी नहीं दिलाना चाहता, लेकिन यह कहना चाहता हूं कि इसके बाद तो लम्बे समय तक आपकी सरकार थी, क्या किया । ’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोगों को गुमराह करके राजनीति करने की बजाय सच बोलना चाहिए ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\