देश की खबरें | भारतीय ट्रैप निशानेबाज रबात शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन मार्क से चूके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज भोवनीश मेंदिरत्ता और जोरावर संधू मोरक्को के रबात में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन में दूसरे दिन पुरुष ट्रैप क्वालीफायर में 118 अंक के स्कोर से क्रमश: 16वें और 19वें स्थान पर रहे।
नयी दिल्ली, सात फरवरी भारतीय निशानेबाज भोवनीश मेंदिरत्ता और जोरावर संधू मोरक्को के रबात में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन में दूसरे दिन पुरुष ट्रैप क्वालीफायर में 118 अंक के स्कोर से क्रमश: 16वें और 19वें स्थान पर रहे।
छठे और फाइनल स्पॉट के लिए शूटऑफ मार्क 119 अंक का था।
महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भी निराशा ही हाथ लगी क्योंकि राजेश्वरी कुमार 113 अंक से आठवें स्थान पर रहीं। छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान 114 अंक पर था।
सभी छह भारतीय निशानेबाज इस तरह पदक की दौड़ से बाहर हो गये।
भाव्या त्रिपाठी (109) 17वें और मनीष कीर (106) 22वें स्थान पर रहे।
पुरुष ट्रैप स्पर्धा में दौड़ में तीसरे भारतीय पृथ्वीराज टोंडाईमान 114 के स्कोर से 57वें स्थान पर रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

