जरुरी जानकारी | भारतीय तकनीकी क्षेत्र 2022-23 में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 245 अरब डॉलर का होगा: नैसकॉम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय तकनीकी क्षेत्र वित्त वर्ष 2022-23 में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 245 अरब डॉलर का हो जाएगा।
मुंबई, एक मार्च भारतीय तकनीकी क्षेत्र वित्त वर्ष 2022-23 में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 245 अरब डॉलर का हो जाएगा।
उद्योग निकाय ने अपनी रणनीतिक समीक्षा में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में इस क्षेत्र की कुल आय 226 अरब अमेरिकी डॉलर थी। मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण आय वृद्धि में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ।
नैसकॉम के अध्यक्ष देवजानी घोष ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में आय वृद्धि को लेकर कोई भविष्यवाणी करना मुश्किल है। उन्होंने हालांकि मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के एक सर्वेक्षण की ओर इशारा किया, जिसमें कहा गया था कि वे नये वित्त वर्ष के बारे में ''सावधानीपूर्वक आशावादी'' हैं।
नैसकॉम ने कहा कि तकनीकी उद्योग ने 2022-23 में 2.90 लाख नयी नौकरियां जोड़ीं, जिसके साथ कुल कार्यबल बढ़कर 54 लाख हो गया है।
घोष ने संवाददाताओं से कहा कि शीर्ष पांच कंपनियों के पास कुल 18 अरब डॉलर के मजबूत सौदे हैं और उद्योग का आकार 2030 तक 500 अरब डॉलर होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सामने कई तरह की बाधाएं हैं, जिनमें यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण भू-राजनीतिक चुनौतियां और रोजगार की कमी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)