ऑनलाइन शतरंज नेशन्स कप में शेष विश्व से हारी भारतीय टीम
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को तैमूर रादजाबोव ने ड्रा पर रोक दिया जबकि विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी भी पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजीचुक का रक्षण तोड़ने में नाकाम रही।
चेन्नई, पांच मई भारत को मंगलवार को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका से ड्रा खेलने के बाद दूसरे मैच में शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को तैमूर रादजाबोव ने ड्रा पर रोक दिया जबकि विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हंपी भी पूर्व विश्व चैंपियन मारिया मुजीचुक का रक्षण तोड़ने में नाकाम रही।
पी हरिकृष्णा और युवा खिलाड़ी अलिरेजा फिरोजा ने भी अंक बांटे लेकिन विदित गुजराती की जगह उतरे बी अधिबान को पेरू के जार्ज कोरी के हाथों हार झेलनी पड़ी जिससे भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने अपनी दूसरी जीत से बढ़त बना ली है। उसने पहले मैच में शेष विश्व को 3-1 से हराने के बाद दूसरे मुकाबले में यूरोप को इसी अंतर से पराजित किया।
चीन के अब चार मैच अंक (प्रत्येक मैच से दो) और छह बोर्ड अंक हैं।
इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के साथ अंक बांटे। हंपी ने अन्ना जातोनकिश पर जीत दर्ज लेकिन आनंद ने हिकारू नकामुरा से बाजी ड्रा खेली।
फैबियानो कारूआना हालांकि भारत के नंबर दो खिलाड़ी गुजराती पर जीत दर्ज करने में सफल रहे। हरिकृष्णा और लेनियर डोमिनगेज की बाजी बराबर रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

