देश की खबरें | अगले साल विश्व कप में पदक जीत सकती है भारतीय टीम : भास्करन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व कप्तान और कोच वासुदेवन भास्कन का मानना है कि भारत को राष्ट्रमंडल खेल फाइनल के खराब प्रदर्शन को भुलाकर तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान से प्रेरणा लेनी चाहिये ।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारत के पूर्व कप्तान और कोच वासुदेवन भास्कन का मानना है कि भारत को राष्ट्रमंडल खेल फाइनल के खराब प्रदर्शन को भुलाकर तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान से प्रेरणा लेनी चाहिये ।

मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम के कप्तान रह भास्करन ने कहा ,‘‘मेरा मानना है कि भारतीय टीम इस विश्व कप में पदक जीत सकती है । उन्हें आस्ट्रेलिया के हाथों राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में मिली हार को भुलाकर तोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पास ग्राहम रीड के रूप में अच्छा कोच और सहयोगी स्टाफ है । मुझे लगता है कि वे ओडिशा में विश्व कप में पदक जीत सकते हैं ।’’

भास्करन ने कहा कि भारत को विश्व कप में स्पेन के खिलाफ सकारात्मक शुरूआत करनी चाहिये । विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा ।

भास्करन ने कहा ,‘‘ अगर स्पेन के खिलाफ पहला मैच जीत लेते हैं तो पदक के मुकाबले में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता ।’’

आठ बार की ओलंपिक चैम्पियन भारतीय टीम ने विश्व कप में 1973 में कांस्य और 1975 में स्वर्ण पदक जीता है ।

भास्करन 1973 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे जिन्होंने उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर मिली जीत को सबसे यादगार जीत बताया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जज्बात ऊफान पर थे । भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की यादें ताजा थी । हरचरण सिंह और हरमिक सिंह पठानकोट से थे और उन्होंने जंग बहुत करीब से देखी थे । इसलिये वे जीत को बेताब थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू