दुबई में मानसिक विकार से पीड़ित भारतीय ने इमारत से कूदकर दी जान
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक केरल का रहने वाला नीलाद मोहम्मद फिरदौस दुबई के डेइरा इलाके में एक इमारत में पहरेदार था । इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी ।
दुबई, 26 मई कोरोना वायरस संक्रमण से हाल में उबरे 26 वर्षीय भारतीय शख्स ने यहां खुदकुशी कर ली। वह मानसिक विकार का सामना कर रहा था ।
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक केरल का रहने वाला नीलाद मोहम्मद फिरदौस दुबई के डेइरा इलाके में एक इमारत में पहरेदार था । इमारत की सातवीं मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी ।
उसके चाचा नौशाद अली ने बताया कि फिरदौस को 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और मई की शुरूआत में दुबई के एक अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल की चिकित्सा रिपोर्ट में कहा गया था कि फिरदौस को ‘मानसिक विकार’ होने की आशंका है ।
दुबई पुलिस ने मामले में अपराध की आशंका से इनकार किया । एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वह मानसिक परेशानी से गुजर रहा था और उसकी मौत में अपराध का कोई संदेह नहीं है । ’’
मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण फिरदौस ने भारत लौटने के वास्ते केरल के अनिवासी मामलों के विभाग में पंजीकरण भी कराया था ।
अली ने बताया, ‘‘वह मानसिक विकार का सामना कर रहा था और पिछले कुछ समय से परेशान था । उसे लगता था कि हर कोई उस पर हमला करने वाला है । वह खाना भी नहीं खा रहा था क्योंकि उसे लगता था कि लोग उसे जहर मिलाकर खाना दे देंगे। वह हमसे पानी भी नहीं लेता था। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

