देश की खबरें | भारतीय छात्रों ने “कुछ” छात्रों को वापस आने की अनुमति देने संबंधी चीन के फैसले का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों ने पड़ोसी देश के उस कदम का स्वागत किया है जिसमें लगभग दो साल से भारत में फंसे “कुछ” छात्रों को वापस आने की अनुमति देने संबंधी योजना की घोषणा की गई है।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों ने पड़ोसी देश के उस कदम का स्वागत किया है जिसमें लगभग दो साल से भारत में फंसे “कुछ” छात्रों को वापस आने की अनुमति देने संबंधी योजना की घोषणा की गई है।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चीन की ओर से लगाए गए वीजा और उड़ान संबंधी प्रतिबंधों के कारण चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले कई भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया था।

शिहेजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के छात्र रोहित कुमार यादव ने कहा कि उन्हें राहत मिली है कि वह अब कैंपस में वापस आ सकेंगे और ऑफलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि यह कठिन दौर समाप्त हो जाएगा और मैं विश्वविद्यालय परिसर में वापस आ सकूंगा और ऑफलाइन परीक्षा में भी शामिल हो सकूंगा।’’

हेंगयांग में दक्षिण चीन विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा, ‘‘पिछले दो साल न केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि अकादमिक रूप से भी बहुत कठिन रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह सब अब खत्म हो गया है और हम वापस सामान्य जीवन का अनुभव कर सकते हैं।’’

हार्बिन चिकित्सा विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा, ‘‘हमें भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर एक फॉर्म भरकर आवश्यक जानकारी जमा करने के लिए कहा गया है। भले ही हमारी वापसी चरणबद्ध तरीके से हो, यह एक स्वागत योग्य कदम है।’’

गौरतलब है कि चीन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 23 हजार से अधिक छात्र कोविड-19 महामारी के कारण फंस गए थे।

चीन के इस फैसले को लेकर अन्य भारतीय छात्रों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

चीनी घोषणा के बाद, बीजिंग में भारतीय दूतावास ने वापस लौटने के इच्छुक छात्रों का विवरण मांगा है।

भारतीय दूतावास ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘25 मार्च 2022 को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक के बाद, चीनी पक्ष ने भारतीय विद्यार्थियों की वापसी को सुगम बनाने पर विचार करने की इच्छा व्यक्त की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट