जरुरी जानकारी | भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने फरवरी में 1.65 अरब डॉलर का वित्तपोषण जुटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू स्टार्टअप कंपनियों ने फरवरी, 2025 में कुल 1.65 अरब डॉलर (लगभग 14,418 करोड़ रुपये) का वित्तपोषण जुटाया है। यह वित्तपोषण 8.32 करोड़ डॉलर के औसत मूल्यांकन पर हुआ है।

नयी दिल्ली, तीन मार्च घरेलू स्टार्टअप कंपनियों ने फरवरी, 2025 में कुल 1.65 अरब डॉलर (लगभग 14,418 करोड़ रुपये) का वित्तपोषण जुटाया है। यह वित्तपोषण 8.32 करोड़ डॉलर के औसत मूल्यांकन पर हुआ है।

ट्रैक्सन के आंकड़ों के मुताबिक, इससे वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-फरवरी) में 2,200 दौर में कुल वित्तपोषण 25.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

फरवरी का आंकड़ा जनवरी, 2025 के कुल 1.38 अरब डॉलर के वित्तपोषण से 19.5 प्रतिशत अधिक है।

सालाना आधार पर, वित्तपोषण की कुल राशि फरवरी, 2024 में जुटाए गए 2.06 अरब डॉलर के आंकड़े से कम है।

देश की स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु में उद्यमियों ने 35.3 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण हासिल किया। औसतन एक दौर में 20 लाख डॉलर जुटाये गये।

मुंबई के स्टार्टअप ने कुल 10.2 करोड़ डॉलर वित्तपोषण हासिल किया।

वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी ऑक्सीजो परंपरागत कर्ज मद में एक अरब डॉलर का वित्तपोषण जुटाकर इस मामले में अगुवा रही। उसके बाद ऑनलाइन बी2बी (कंपनियों के बीच) ‘उड़ान’ का स्थान रहा, जिसने एम एंड जी पीएलसी के नेतृत्व में श्रृंखला जी इक्विटी वित्तपोषण दौर में 7.5 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण जुटाया।

पूंजी जुटाने वाली अन्य कंपनियों में स्पॉटड्राफ्ट, कैशफ्री पेमेंट्स, जेटा और जेनीमोड शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू