खेल की खबरें | भारतीय निशानेबाज पुरूष टीम एयर राइफल में चौथे और महिलायें सातवें स्थान पर रहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रूद्रांकाश बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और श्रीजॉय दत्ता की भारतीय टीम बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की पुरूष टीम एयर राइफल स्पर्धा में एक अंक से कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही।
कैरो, दो मार्च रूद्रांकाश बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और श्रीजॉय दत्ता की भारतीय टीम बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप की पुरूष टीम एयर राइफल स्पर्धा में एक अंक से कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही।
भारतीय निशानेबाजों का कुल स्कोर 624.1 अंक रहा जो चेक गणराज्य के एलेस एंट्रचेल, जिरी प्रिवराटस्की और फिलिप नेपेजचेल के कुल 624.2 अंक के स्कोर से एक अंक कम था।
चेक गणराज्य की टीम ने कांस्य पदक जीता।
श्रेया अग्रवाल, आयुशी गुप्ता और राजश्री सांचेती की भारतीय टीम महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 625.0 अंक के कुल स्कोर से सातवें स्थान पर रही।
मंगलवार को भारतीय युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का पहले आईएसएसएफ विश्व कप में खाता खोला था।
उनके अलावा 17 वर्षीय ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

