देश की खबरें | भारतीय वैज्ञानिकों ने विज्ञान के सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित की है: हर्षवर्धन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित की है, चाहे वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता हो, नैनो प्रौद्योगिकी, डेटा विश्लेषण या खगोल-भौतिकी हो।
नयी दिल्ली, दो नवम्बर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित की है, चाहे वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता हो, नैनो प्रौद्योगिकी, डेटा विश्लेषण या खगोल-भौतिकी हो।
हर्षवधर्न ने कहा कि भारत का 80 से अधिक देशों के साथ विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के सभी क्षेत्रों में अपनी क्षमता सिद्ध की है, चाहे कृत्रिम बुद्धिमत्ता हो, नैनो प्रौद्योगिकी हो, डेटा विश्लेषण हो, खगोल विज्ञान हो या परमाणु घड़ी और अन्य क्षेत्र हों।’’
वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की स्वर्ण जयंती पर एक विशेष लिफाफा पेश करने के दौरान बोल रहे थे।
मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों ने वर्तमान कोविड-19 स्थिति सहित प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगातार काम किया है।
डाक, शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों से डाक विभाग के साथ निकट सहयोग करने का आह्वान किया ताकि उसे दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित करने के लिए वास्तविक समय में सेवाओं को वितरित करने के वास्ते और अधिक गतिशील बनाया जा सके।
मई 1971 में स्थापित डीएसटी अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)