खेल की खबरें | भारतीय नौकायन दल एशियाई खेलों के लिये रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत का 43 सदस्यीय नौकायन दल 23 सितंबर से हांगझोउ में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिये रवाना हो गया ।
मुंबई , सात सितंबर भारत का 43 सदस्यीय नौकायन दल 23 सितंबर से हांगझोउ में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिये रवाना हो गया ।
नौकायन दल में 20 पुरूष और 13 महिलायें हैं जबकि 10 सहयोगी स्टाफ है । भारतीय दल 16 सितंबर को खेलगांव में प्रवेश करने से पहले हांगझोउ में अनुकूलन सह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा ।
सरकार ने इस शिविर के लिये एक करोड़ रूपये मंजूर किये हैं ।
भारत ने महिला नौकायन में सबसे बड़ा दल उतारा है और पहली बार महिला आठ टीम को भी एशियाई खेलों में शामिल किया गया है ।
भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने टीम को विदाई दी ।
इससे पहले भारतीय पाल नौकायन खिलाड़ियों और मुक्केबाजों का पहला जत्था भी चीन रवाना हो गया था । भारतीय मुक्केबाज वुयिशान शहर में अभ्यास करेंगे जबकि पाल नौकायन खिलाड़ी निंगबो शियांगशान में अभ्यास करेंगे जहां एशियाई खेलों की पाल नौकायन स्पर्धा भी होनी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)