एजेंसी न्यूज

भारत की महिला और पुरुष रिले टीमों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल में बनाई जगह

भारत की पुरुष चार गुणा 100 मीटर और महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीमों ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई।

भारत की महिला और पुरुष रिले टीमों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल में बनाई जगह

हांगझोउ, 28 सितंबर: भारत की पुरुष चार गुणा 100 मीटर और महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीमों ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई. श्रीहरि नटराज, तनीष जॉर्ज मैथ्यू, अनिल कुमार और विशाल ग्रेवाल ने हीट में तीन मिनट 21.22 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई.

इस तिकड़ी ने नटराज, साजन प्रकाश, वीरधवल खाड़े और अनिल कुमार के 2019 में बनाए तीन मिनट 23.72 सेकेंड के ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ में सुधार किया. धिनिधी देसिंघू, शिवांगी शर्मा, वृत्ति अग्रवाल और हशिका रामचंद्र ने इसके बाद आठ मिनट 39.64 सेकेंड के समय के साथ महिला चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ बनाया. भारतीय टीम ने 10 टीम की हीट में आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई.

भारतीय चौकड़ी ने हशिका, धिनिधी, विहिता नयना और शिरिन के इस साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए आठ मिनट 40.89 सेकेंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. तैराकी में राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में बनाए रिकॉर्ड को ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड माना जाता है. अन्य प्रतियोगिताओं के समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ कहा जाता है. पूर्व कांस्य पदक विजेता खाड़े और शिवांगी व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। खाड़े पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 24.67 सेकेंड के साथ 19वें स्थान पर रहे. शिवांगी महिला 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 26.92 सेकेंड के समय के साथ 18वें स्थान पर रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).