जरुरी जानकारी | गंदे बंकर ईंधन की सफाई के लिए इमल्शन तकनीक का परीक्षण कर रही हैं भारतीय रिफाइनरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेल रिफाइनरियों ने अत्यधिक प्रदूषणकारी बंकर ईंधन को साफ करने के लिए मोनाको स्थित एक कंपनी की ईंधन इमल्शन प्रणाली का परीक्षण शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारतीय तेल रिफाइनरियों ने अत्यधिक प्रदूषणकारी बंकर ईंधन को साफ करने के लिए मोनाको स्थित एक कंपनी की ईंधन इमल्शन प्रणाली का परीक्षण शुरू किया है।

रिफाइनरी कंपनियों का मानना है कि इस प्रणाली को अपनाकर उन्हें ईंधन लागत में पर्याप्त बचत और जहाजों में इस्तेमाल होने वाले उच्च कार्बन उत्सर्जक ईंधन के पर्यावरणीय प्रभाव में कम करने में मदद मिलेगी।

मामले से अवगत सूत्रों ने बताया कि दो सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने इमल्सीफाइड ईंधन तेल (बंकर ईंधन) की सफाई के लिए अपनी रिफाइनरी और डिपो प्रतिष्ठानों में फॉवे इको सॉल्यूशंस (एफओडब्ल्यूई) के उपकरणों को लगाया है।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षणों से उत्सर्जन में पर्याप्त कमी और बेहतर ईंधन दक्षता दिखाई दी है।

उन्होंने कहा कि रिफाइनरी अब इसके वाणिज्यिक उपयोग के लिए परीक्षण पर विचार कर रही हैं। यह प्रक्रिया जमीन पर या जहाज पर की जा सकती है।

इस तकनीक का उपयोग यूरोप में और ईंधन तेल पर चलने वाले बड़े जहाजों में किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान