खेल की खबरें | भारतीय खिलाड़ियों ने पहला कोविड परीक्षण पास किया, परिवार साथ रखने की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेटरों का गुरुवार को आरटी पीसीआर का पहला परीक्षण नेगेटिव रहा और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले दो फरवरी से अभ्यास शुरू करने के लिये अभी दो और परीक्षणों से गुजरना होगा।

चेन्नई, 28 जनवरी भारतीय क्रिकेटरों का गुरुवार को आरटी पीसीआर का पहला परीक्षण नेगेटिव रहा और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले दो फरवरी से अभ्यास शुरू करने के लिये अभी दो और परीक्षणों से गुजरना होगा।

चार मैचों की श्रृंखला पांच फरवरी से शुरू होगी।

पूरी भारतीय टीम पहले ही चेन्नई पहुंच चुकी है और दोनों टीमें लीला पैलेस होटल में ठहरी हुई हैं।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) आईपीएल बायो बबल की तरह ही है। हमारे खिलाड़ियों का एक आरटी पीसीआर परीक्षण हो चुका है और अभ्यास शुरू करने से पहले अभी दो परीक्षण और होने हैं। अभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहेंगे। ’’

खिलाड़ियों को अनुकूलन विशेषज्ञ निक वेब और सोनम देसाई की देखरेख में अपने कमरों में व्यायाम करके यह समय बिताना होगा।

इसके अलावा बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार साथ रखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कड़े पृथकवास के दौरान उन्हें बेहद एकांत में रहना पड़ सकता है।

उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और आलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने परिवारों के साथ पहुंचे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर