जरुरी जानकारी | इंडियन ओवीसीज बैंक ने ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत बढ़ा दी है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.10 प्रतिशत बढ़ा दी है।
आईओबी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘बैंक ने 10 जुलाई, 2022 से एमसीएलआर में संशोधन किया है।’’
नई दरें 10 जुलाई से प्रभाव में आएंगी। इस संशोधन के बाद एमसीएलआर आधारित ब्याज दरें 6.95 प्रतिशत से 7.55 प्रतिशत होगी।
एक साल के लिये एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया गया है जो अबतक 7.45 प्रतिशत था। इसी मानक दर पर वाहन, व्यक्तिगत और आवास ऋण जुड़े होते हैं।
वहीं दो और तीन साल के लिये एमसीएलआर भी 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 7.55 प्रतिशत कर दिया गया है।
एक दिन से लेकर छह महीने की अवधि के लिये एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 6.95-7.50 प्रतिशत कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)