एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के उत्तरी लंदन में 27 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बुधवार कहा कि हत्या के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 14 जून ब्रिटेन के उत्तरी लंदन में 27 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बुधवार कहा कि हत्या के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट में एक आवासीय संपत्ति में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान अब तक ज़ाहिर नहीं की है जबकि भारत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह हैदराबाद की युवा पेशेवर कोंथम तेजस्विनी है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस औपचारिक रूप से उसकी पहचान जारी कर सकती है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इससे पहले ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी और मंगलवार सुबह हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर उसका पता लगाने में जनता से मदद मांगी थी।

तेईस वर्षीय व्यक्ति को अब वेम्बली में नील क्रिसेंट के अपराध स्थल के पास हैरो से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है लेकिन कहा है कि उसे हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया है और उसे उत्तर लंदन थाने में हिरासत में रखा गया है। आधिकारिक तौर पर आरोपित किए जाने के बाद ही उसकी पहचान उजागर बताई जाएगी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो महिलाओं को चाकू मारा गया था और आपात सेवा के कर्मियों की तमाम कोशिश के बाद भी 27 वर्षीय महिला को बचाया नहीं जा सकता।

उसमें कहा गया है कि उसके रिश्तों को अबतक सूचित नहीं किया गया है।

दूसरी महिला का भी नाम नहीं बताया गया है लेकिन वह 28 वर्षीय है और उसे चाकू मारा गया था और अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नहीं है।

दो अन्य लोगों को हत्या के शक में मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसमें 24 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय महिला शामिल है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति तो हिरासत में है लेकिन महिला को रिहा कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).