एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला ने 10 वर्षीय बेटी की हत्या की बात स्वीकार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड में भारतीय मूल की 33 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को अपनी 10 वर्षीय बेटी की हत्या की बात स्वीकार की।

विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला ने 10 वर्षीय बेटी की हत्या की बात स्वीकार की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 30 अगस्त इंग्लैंड में भारतीय मूल की 33 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को अपनी 10 वर्षीय बेटी की हत्या की बात स्वीकार की।

बच्ची का शव इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के 'वेस्ट मिडलैंड्स' क्षेत्र के एक कस्बे में उनके घर पर मिला था।

जसकीरत कौर उर्फ जैस्मीन कांग पर चार मार्च को शे कांग की हत्या का आरोप लगाया गया था।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा था कि बच्ची राउली रेजिस के एक पते पर घायल अवस्था में मिली और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

कौर ने जेल से वीडियो के माध्यम से वोल्वरहैम्पटन क्राउन अदालत में एक संक्षिप्त सुनवाई में कहा है कि वह कम जिम्मेदारी के आधार पर अपनी बेटी की हत्या के लिए दोषी हैं।

अदालत की रिपोर्ट के अनुसार जज चैंबर्स ने कौर से कहा, “आपके मामले की सुनवाई संभवतः 25 अक्टूबर को होगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).