जरुरी जानकारी | भारतीय मूल की स्वाति ढींगरा बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक समिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल की अर्थशास्त्री डॉ स्वाति ढींगरा को बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक समिति में बाहरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।

लंदन, 16 मई भारतीय मूल की अर्थशास्त्री डॉ स्वाति ढींगरा को बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक समिति में बाहरी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नामित होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।

ढींगरा लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (एलएसई) में अर्थशास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र और अनुप्रयुक्त सूक्ष्म-अर्थशास्त्र में विशेषज्ञता है। ढींगरा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से परास्नातक किया। उन्होंने विस्कोंसिन-मेडिसन यूनिवर्सिटी से एमएस और पीएचडी पूरी की थी।

वह नौ अगस्त को तीन साल के कार्यकाल के लिए ब्रिटिश केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में शामिल होंगी। एमपीसी ब्रिटेन की मौद्रिक नीति के बारे में निर्णय लेती है। इसमें बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर, इसके तीन डिप्टी गवर्नर, एक अन्य सदस्य के अलावा चार बाहरी सदस्य शामिल होते हैं।

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने बाहरी सदस्य के तौर पर ढींगरा की नियुक्ति की घोषणा की है। भारतीय मूल के सुनक ने एक बयान में कहा कि ढींगरा अपने साथ समिति में ‘मूल्यवान नई विशेषज्ञता’ लेकर आएंगी।

ढींगरा एमपीसी में शामिल मौजूदा बाहरी सदस्य माइकल सॉन्डर्स की जगह लेंगी, जो अगस्त, 2016 से एमपीसी के सदस्य रहे हैं।

ढींगरा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘‘समिति का काम बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि महामारी और युद्ध की वैश्विक चुनौतियों के बीच ब्रिटेन को जीवनयापन की असाधारण लागत का सामना करना पड़ रहा है।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान