देश की खबरें | भारतीय मूल की रेस्तरां मालिक अस्मा खान रिकार्ड सेट करने वाले गाने से जुड़ी 195 महिलाओं में हैं एक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मूल की ब्रिटिश रेस्तरां मालिक अस्मा खान 195 देशों की उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने ‘195’ गीत में काम किया है। इस गीत में सबसे अधिक देशों की महिलाओं ने अपनी आवाज दी है और यह ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया है।

नयी दिल्ली, दो जून भारत मूल की ब्रिटिश रेस्तरां मालिक अस्मा खान 195 देशों की उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने ‘195’ गीत में काम किया है। इस गीत में सबसे अधिक देशों की महिलाओं ने अपनी आवाज दी है और यह ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया है।

यह गीत लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ध्वनि उपचार आवृत्तियों की परिवर्तनकारी शक्ति के माध्यम से लोगों के उत्थान के लिए एक वैश्विक आंदोलन की अलख जगाने के लिए तैयार किया गया है।

अमेरिकी ग्रैमी-नामांकित और ‘मल्टी-प्लैटिनम’ संगीत निर्माता मेजोर, मार्टिना फुच्स, किंग्सले एम, ब्रैंडन ली एवं आरोन डावसन द्वारा स्थापित ‘फ्रीक्वेंसी स्कूल’ ने शक्तिशाली और सार्वभौमिक अभियान तैयार किया है, जिसका प्रीमियर 20 से 24 जनवरी तक चले स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 55वीं वार्षिक बैठक के दौरान किया गया।

गीत ‘195’ की कार्यकारी निर्माता फुच्स ने कहा, ‘‘यह हमेशा से मेरा सपना रहा है कि मैं इतिहास का पहला ऐसा गीत बनाऊं जिसमें धरती के हर देश को शामिल किया गया हो। हमारा लक्ष्य लैंगिक समानता तथा महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की वकालत करने एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए इस अग्रणी और अभूतपूर्व पहल में सभी क्षेत्रों की 195 आम महिलाओं को एकजुट करना था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड तोड़ना तो बस शुरुआत है। हम अपनी दुनिया को और भी शांतिपूर्ण जगह बनाने के वैश्विक मिशन पर हैं।’

ब्रिटेन में प्रवासी और नेटफ्लिक्स के शेफ़्स टेबल की स्टार अस्मा खान वहां की सबसे प्रमुख महिला शेफ़ में से एक हैं।

वह ‘दार्जिलिंग एक्सप्रेस’ की संस्थापक और मालिक हैं, जो (दार्जिलिंग एक्सप्रेस) लंदन में एक प्रसिद्ध भारतीय रेस्तरां है। यह रेस्तरां में रसोई में केवल महिलाकर्मियों तथा घरेलू भारतीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इस रेस्तरां में खान के परिवार के व्यंजनों और कोलकाता में उनसे संबंधित व्यंजन परोसे जाते हैं।

टाइम पत्रिका ने 2024 में उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया। वह संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए एक शेफ अधिवक्ता हैं और उनके पास क्वींस कॉलेज, ऑक्सफ़ोर्ड और किंग्स कॉलेज, लंदन से मानद फैलोशिप हैं, जहाँ उन्होंने ब्रिटिश संवैधानिक कानून में पीएचडी अर्जित की

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड