विदेश की खबरें | भारतीय मूल के प्रीतम सिंह सिंगापुर में विपक्ष के पहले नेता बने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम सिंह ने यहां विपक्ष के पहले नेता का पद संभालने के साथ ही इतिहास रच दिया। संसद ने सोमवार को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
सिंगापुर, 31 अगस्त सिंगापुर में भारतीय मूल के नेता प्रीतम सिंह ने यहां विपक्ष के पहले नेता का पद संभालने के साथ ही इतिहास रच दिया। संसद ने सोमवार को उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
सिंह की वर्कर्स पार्टी 10 जुलाई को हुए आम चुनाव में 93 में से 10 सीटें जीतकर सिंगापुर के संसदीय इतिहास में सबसे बड़े विपक्ष के रूप में उभरी है।
यह भी पढ़े | India-China Border Tension: पैंगोंग झील के पास भारत ने नाकाम की चीन की घुसपैठ की कोशिश.
सत्र की शुरुआत में नेता सदन इंद्राणी राजा ने 43 वर्षीय सिंह को औपचारिक रूप से देश में विपक्ष के पहले नेता के तौर पर मान्यता दी।
भारतीय मूल की इंद्राणी राजा सत्तारूढ़ पीपल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) की नेता हैं।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: UAE में कोरोनावायरस के 362 नए मामले, खेला जाना है आईपीएल.
पीएपी का 83 सदस्यों के साथ सदन में बहुमत हैं।
चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक सिंह अब प्रधानमंत्री ली सीन लांग के ठीक सामने बैठेंगे।
सिंह ने अपने भाषण में विदेशियों और वे जिन हालात में रह रहे हैं, उन पर ध्यान देने की जरूरत को रेखांकित किया।
न्यूज एशिया ने सिंह के हवाले से कहा, ‘‘उनकी (विदेशियों की) मौजूदगी सिंगापुर को वह जीवंतता देती है जो हमें आर्थिक रूप से प्रासंगिक बनाती है और हमारे साथी सिंगापुर वासियों को नौकरियां और अवसर देती है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)