विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतवंशी संगठन ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतवंशी समुदाय के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (एआईए) ने दावा किया कि उसने एक साथ सबसे अधिक संख्या में अलग-अलग तिरंगे झंडे फहराये जाने और डमरू की सबसे बड़ी प्रतिकृति बनाकर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नयी दिल्ली, 22 अगस्त अमेरिका में भारतवंशी समुदाय के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (एआईए) ने दावा किया कि उसने एक साथ सबसे अधिक संख्या में अलग-अलग तिरंगे झंडे फहराये जाने और डमरू की सबसे बड़ी प्रतिकृति बनाकर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये हैं।

संगठन ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 15 अगस्त और 21 अगस्त को ये आयोजन किये गये।

रिकॉर्ड के लिए एफआईए की वेबसाइट पर 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।

संगठन ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसके 180 स्वयंसेवकों के दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के लिए 15 और 21 अगस्त को विभिन्न आयोजनों के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया।

इस मौके पर यहां हडसन नदी पर 220 फुट ऊंचा खादी का भारतीय तिरंगा फहराया गया और रविवार को भारतीय सिने कलाकार अल्लू अर्जुन के साथ ही न्यूयार्क सिटी मेयर एवं अन्य दिग्गजों ने मेडिसन एवेन्यू पर वार्षिक भारत दिवस (इंडिया डे) परेड की अगुवाई की।

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एफआईए की इंडिया डे परेड भारत के बाहर सबसे बड़ी परेड है।

एफआईए के अध्यक्ष केनी देसाई ने कहा कि वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और प्रयासों को सलाम करते हैं और एफआईए ने अपने तरीके से रिकॉर्ड बनाने का और इस देश में अपनी मातृभूमि को सम्मान दिलाने का प्रयास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान