विदेश की खबरें | ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, किशोर पर लगा आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्वी इंग्लैंड के एक पार्क में पिछले सप्ताह चाकू से गोदकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में 16 वर्षीय किशोर को आरोपित किया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लंदन, चार जुलाई पूर्वी इंग्लैंड के एक पार्क में पिछले सप्ताह चाकू से गोदकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में 16 वर्षीय किशोर को आरोपित किया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नाबालिग होने के कारण कानूनी वजहों से किशोर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। आशीष सचदेव नाहर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उसे ल्यूटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।
बेडफॉर्डशायर पुलिस के अधिकारियों को बेडफॉर्ड स्थित जुबली पार्क में बृहस्पतिवार शाम को 25 वर्षीय नाहर पड़ा हुआ मिला था, जिसके शरीर पर चाकू से हुए घाव थे। नाहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि हृदय पर चाकू से एक वार के कारण नाहर की मौत हुई।
पुलिस ने आरोपी के बारे में केवल यह बताया है कि उसपर हत्या का आरोप लगा है। उसके बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
नाहर की मां अनीता नाहर ने परिवार की ओर से जारी एक बयान में अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि मेरे सबसे बड़े बेटे को 25 साल की उम्र में उसके प्यारे परिवार और दोस्तों से छीन लिया गया। आशीष एक हंसमुख, खुशमिजाज युवक था, जिसके आगे पूरी जिंदगी पड़ी थी। वह हमेशा मुस्कुराता रहता था और कभी भी कोई शिकायत नहीं करता था। वह जिन लोगों से मिला, उनके लिए सुखद यादें छोड़ गया।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

