विदेश की खबरें | नस्ली टिप्पणी करने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को सिंगापुर में मिली जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में 52 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक अस्पताल में कर्मचारियों पर नस्ली टिप्पणी करने और मारपीट करने का दोषी पाए जाने पर मंगलवार को पांच सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।

सिंगापुर, 27 जुलाई सिंगापुर में 52 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक अस्पताल में कर्मचारियों पर नस्ली टिप्पणी करने और मारपीट करने का दोषी पाए जाने पर मंगलवार को पांच सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।

‘टुडे’ अखबार की खबर के अनुसार, पेरियानायगाम अप्पवू को परेशान करने और आपराधिक बल प्रयोग करने के आरोपों का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने सजा सुनाई। खबर के अनुसार, सेंगकांग जनरल अस्पताल में 23 जून को अप्पवू आंख का उपचार कराने गया था जब उसने शोर मचाया और नर्स के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

अप्पवू ने नर्स से कहा, “तुम चीनी हो, चीनी लोग बेवकूफ होते हैं। मुझे एक भारतीय डॉक्टर चाहिए, वही भारतीय डॉक्टर जिसने पहले मेरा इलाज किया था।” अदालत में कहा गया कि भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने उसे देखा लेकिन अप्पवू ने उस डॉक्टर से यह कहते हुए इलाज कराने से मना कर दिया कि वह “कुछ ज्यादा ही श्वेत थी।”

खबर के अनुसार इसके बाद मरीज बिस्तर से उठा, एक वरिष्ठ नर्स के पास गया और उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका।

अप्पवू ने पिछले साल अप्रैल में सुपर मार्केट में एक कैशियर के विरुद्ध भी नस्ली टिप्पणियां की थीं जिसकी जांच हुई थी। सुपरमार्केट के निकास द्वार से प्रवेश करने से रोके जाने पर उसने कैशियर को पीटने की धमकी दी थी और कहा था, “तुम चीनी लोग सिंगापुर में कोविड लाते हो।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज