विदेश की खबरें | सिंगापुर में शीतल पेय 'केन' चुराने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को छह सप्ताह की जेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को स्थानीय दुकान से कोका-कोला की तीन 'केन ' चोरी करने के मामले में छह सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई है।
सिंगापुर, 13 सितंबर सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को स्थानीय दुकान से कोका-कोला की तीन 'केन ' चोरी करने के मामले में छह सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई है।
टेलीविजन चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ दिलबरा सिंह(61) के रूप में की गयी है। उसे चोरी के मामले में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई गई है।
अदालत को बताया गया कि जसविंदर सिंह 26 अगस्त को बुकित मेराह पब्लिक हाउसिंग एस्टेट में एक मिनीमार्ट से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां रुककर एक फ्रिज का दरवाजा खोला और कोका-कोला की तीन केन बिना भुगतान किए ही लेकर चले गए।
अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक की पत्नी ने देखा कि फ्रिज का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ है।
दंपति ने अपने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें सिंह को फ्रिज से तीन सिंगापुर डॉलर (लगभग 170 रुपये) मूल्य वाली कोका-कोला की तीन केन चुराते हुए देखा।
दंपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद कैमरे की फुटेज के आधार पर जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

