विदेश की खबरें | भारतीय मूल के लॉर्ड मेघनाद देसाई ने नस्लवाद पर लेबर पार्टी से दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के अर्थशास्त्री, लेखक लॉर्ड मेघनाद देसाई ने ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी पर नस्लीय भेदभाव से प्रभावी तरीके से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

लंदन, 20 नवंबर भारतीय मूल के अर्थशास्त्री, लेखक लॉर्ड मेघनाद देसाई ने ब्रिटेन के विपक्षी दल लेबर पार्टी पर नस्लीय भेदभाव से प्रभावी तरीके से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए उसकी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से लेबर पार्टी के समर्थक थे लेकिन सदस्यता लेने के 49 वर्षों बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने इसे रद्द कराने के फैसला किया क्योंकि जेर्मी कॉर्बिन को महज 19 दिन के निलंबन के बाद पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया जबकि देश के मानवाधिकार निगरानीकर्ता द्वारा उन्हें “गैरकानूनी कृत्यों” में शामिल पाया गया था।

यह भी पढ़े | French President’s Ultimatum to Muslim Leaders: मैक्रों का मुस्लिम नेताओं को अल्टीमेटम, ‘प्रजातांत्रिक मूल्यों’ को स्वीकार करें.

लॉर्ड देसाई (80) ने कहा, “उन्हें बिना माफी मांगे वापसी की इजाजत देने का फैसला बेहद विशिष्ट था। हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी व्हिप के लिये कुछ महीनों तक उनकी अनदेखी की गई, लेकिन बेहद बड़े संकट के लिये यह काफी मामूली प्रतिक्रिया थी।”

उन्होंने कहा, “मैं बेहद असहज और थोड़ा शर्मिंदा हूं कि पार्टी में इस तरह का नस्लवाद भरा है। यहूदी सांसदों को खुलेआम भला-बुरा कहा जाता है, महिला सदस्यों को ट्रोल किया जाता है। यह साफ है और साफ तौर पर नस्लवाद है।”

यह भी पढ़े | अमेरिका ने कनाडा-मैक्सिको के लिए यात्रा प्रतिबंध 21 दिसंबर तक बढ़ाया.

लेबर पार्टी पर कुछ सालों से यहूदियों को लेकर नस्लवादी टिप्पणियों का आरोप लगता रहा है और दिसंबर 2019 की चुनावी हार को भी इस संकट से जोड़कर देखा जा रहा था।

देसाई ने कहा, “मैं निकट भविष्य में चीजों को वास्तव में बदलते हुए नहीं देख रहा और अंतत: मुझे अपने अंतर्मन के साथ जाना है। मैं यहूदियों के प्रति पूर्वाग्रह रखने वाले दल में नहीं रह सकता।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उनका किसी और राजनीतिक दल में शामिल होने का इरादा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड