विदेश की खबरें | सिंगापुर में मुवक्किलों से मिली राशि के गबन के मामले में भारतीय मूल के वकील को जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के एक वकील को मुवक्किलों से मिले शुल्क के गबन के मामले में सोमवार को दो साल तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई।

सिंगापुर, 28 सितंबर सिंगापुर में एक कानूनी सेवा प्रदाता कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के एक वकील को मुवक्किलों से मिले शुल्क के गबन के मामले में सोमवार को दो साल तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई।

इस वकील ने कंपनी के मुवक्किलों से 31 हजार सिंगापुरी डॉलर (तकरीबन 16 लाख 63 हजार रूपये) वसूले और उन्हें कंपनी के खाते में जमा करने की जगह अपने निजी बैंक खाते में हस्तांतरित कर दिया।

यह भी पढ़े | आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, अब तक 18 की मौत.

स्ट्रेट टाइम्स की खबर के अनुसार 57 वर्षीय वकील जमिंदर सिंह गिल 2016 से 2019 तक ‘हिलबॉर्न लॉ’ नाम की कंपनी में कानूनी सहायक था। उसने कंपनी के साथ मुवक्किलों का पंजीकरण भी नहीं कराया।

रिपोर्ट में कहा गया कि उसने मुवक्किलों से मिली शुल्क राशि को अपने निजी बैंक खाते में जमा कराया और इसे अपने परिवार के लिए खर्च किया।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

कंपनी के एक प्रतिनिधि ने एक मुवक्किल से शिकायत मिलने के बाद गिल के खिलाफ पिछले साल 18 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

गिल को आज इस मामले में अदालत ने दो साल तीन महीने कैद की सजा सुनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें