विदेश की खबरें | अमेरिका में 46.3 करोड़ डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में भारतीय मूल के लैब मालिक को सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के जॉर्जिया में 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में शामिल होने के मामले में भारतीय मूल के लैब मालिक को 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 19 अगस्त अमेरिका के जॉर्जिया में 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुवांशिक परीक्षण घोटाले में शामिल होने के मामले में भारतीय मूल के लैब मालिक को 27 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

'लैबसॉल्यूशंस एलएलसी' के मालिक मीनल पटेल पर आनुवांशिक और अन्य प्रयोगशाला जांच के जरिये (जिनकी मरीजों को जरूरत नहीं थी) रिश्वत और घूस देकर 46.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त करने का आरोप है।

न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि 44 वर्षीय व्यक्ति ने टेलीमार्केटिंग कॉल के जरिए ‘मेडिकेयर’ लाभार्थियों को निशाना बनाने के लिए मरीजों के दलालों, टेलीमेडिसिन कंपनियों और कॉल सेंटरों के साथ साजिश रची, जिसमें झूठा दावा किया गया कि उनके पैकेज में महंगे कैंसर आनुवंशिक परीक्षण शामिल हैं।

विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘मेडिकेयर’ लाभार्थियों द्वारा परीक्षण कराने के लिए सहमत होने के बाद पटेल ने टेलीमेडिसिन कंपनियों से परीक्षणों को अधिकृत करने वाले चिकित्सकों के हस्ताक्षरित आदेश प्राप्त करने के लिए मरीजों के दलालों को रिश्वत का भुगतान किया।

रिश्वत को छिपाने के लिए पटेल ने मरीज के दलालों से अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, जिसमें गलत तरीके से कहा गया था कि वे लैब सॉल्यूशंस के लिए वैध विज्ञापन सेवाएं दे रहे थे।

एफबीआई मियामी फील्ड ऑफिस के प्रभारी विशेष एजेंट जेफरी बी. वेल्ट्री ने कहा, "जरूरतमंद मरीजों के लिए वैध आनुवंशिक परीक्षण और टेलीमेडिसिन सेवाओं के प्रावधान में धोखे और रिश्वत का कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने कहा, "पटेल ने एक जटिल परीक्षण धोखाधड़ी योजना के माध्यम से मेडिकेयर से करोड़ों डॉलर की हेराफेरी की। वह अब इस अपराध की कीमत चुका रहा है।’’

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में संपत्ति जब्त करने पर सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड