विदेश की खबरें | ब्रिटेन में पिता-पुत्री की हत्या के मामले में भारतवंशी चालक को 16 साल जेल की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नशे में वाहन से नियंत्रण खोने के कारण गर्भवती महिला और उसके पिता की मौत के मामले में भारतीय मूल के एक चालक को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के एक तटवर्ती कस्बे में नशे में होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसकी चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, नौ दिसंबर नशे में वाहन से नियंत्रण खोने के कारण गर्भवती महिला और उसके पिता की मौत के मामले में भारतीय मूल के एक चालक को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के एक तटवर्ती कस्बे में नशे में होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसकी चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, केंट के रैम्सगेट में नीतेश बिसेंदरी नाम के चालक ने गत अगस्त में अपनी काले रंग की ‘अल्फा रोमियो‘ पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गये।

केंटरबरी क्राउन अदालत में सुनवाई के तहत 31 वर्षीय चालक को बृहस्पतिवार को सजा सुनाई गई। इसके अलावा सजा के बाद वह 10 साल तक वाहन चलाने के लिए अयोग्य ठहराया गया है।

केंट पुलिस की ‘गंभीर टकराव जांच इकाई’ के निरीक्षक लिन विल्सजेक ने कहा, ‘‘चालक की सीट पर बैठने से पहले जिस समय उसने कोकीन लिया, उसी समय से नीतेश बिसेंदरी की हरकतें शर्मसार करने वाली थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उसने इस दर्दनाक घटना की पूरी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया जिसे पूरी तरह टाला जा सकता था और जो पूरी तरह उसके कारण हुई। पीड़ित घायल मर रहे थे, जबकि वह भाग गया। अपने कृत्य से इनकार करना खतरनाक था जिससे परिवार को और पीड़ा पहुंची, क्योंकि इससे सुनवाई के दौरान उन्हें उस रात की भयानक घटना की पीड़ा से फिर से गुजरने को मजबूर होना पड़ा।’’

पुलिस ने रक्त जांच रिपोर्ट के हवाले से अदालत को बताया कि उसने कोकीन का सेवन किया था।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालीं नोगा सेल्ला (37) को पांच हफ्ते का गर्भ था। वाहन की टक्कर से घायल उनके पिता योराम हिर्षफेल्ड (81) की भी मौत हो गई। नोगा के पति ओमेर भी बुरी तरह घायल हो गये थे। हालांकि, चालक ने लापरवाही से वाहन चलाने की बात मानी, लेकिन उसने खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर लोगों को घायल करने का गंभीर अपराध स्वीकार नहीं किया था। उसने अदालत के समक्ष वाहन में खराबी आने की भी दलील दी थी।

(एपी)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट