विदेश की खबरें | लंदन में भारतीय मूल के कलाकारों ने महारानी के सम्मान में विशाल भित्ति चित्र बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो कलाकारों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका विशाल भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाया है। महारानी का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 14 सितंबर ब्रिटेन में भारतीय मूल के दो कलाकारों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका विशाल भित्ति चित्र (म्यूरल) बनाया है। महारानी का पिछले सप्ताह निधन हो गया था।

गुजरात में जन्मे और पश्चिम लंदन में बसे जिग्नेश तथा यश पटेल गत बृहस्पतिवार को 96 वर्षीय महारानी के निधन की खबर सुनने के बाद से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं जिसे पश्चिम लंदन के हूनस्लो इलाके में एक निश्चित दूरी से देखा जा सकेगा।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के समूह आईडीयूके ने गो फंड मी वेबसाइट के माध्यम से इस परियोजना के लिए ऑनलाइन चंदा जमा किया है और उन्हें अब तक 1,000 पाउंड से अधिक राशि मिल चुकी है।

आईडीयूके ने कहा, ‘‘इस रचना के माध्यम से न केवल महारानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी बल्कि यह कलाकृति पूरे ब्रिटेन में हजारों लोगों को आने वाले कई साल तक आकर्षित करती रहेगी।’’

समूह ने कहा, ‘‘जिग्नेश और यश पटेल प्रसिद्ध कलाकार हैं जिनके नाम दुनिया की सबसे बड़ी बबल रैप पेंटिंग बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।’’

भित्ति चित्र का निर्माण हूनस्लो पूर्व में किंग्सले रोड इलाके में दो मंजिला इमारत पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोर्ट्रेट के रूप में किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now