देश की खबरें | देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना कर रही है अपना विस्तार : एडमिरल करमबीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।

हैदराबाद, 19 अगस्त नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने देश के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।

नौसेनाध्यक्ष ने 'हैदराबाद सेलिंग वीक' के 35वें संस्करण के समापन समारोह से इतर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी नौसेना ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा के उद्देश्य से दूर-दूर तक अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।’’

एडमिरल ने कहा कि नौसेना नियमित रूप से समुद्री क्षेत्रों में सक्रिय बनी हुई है और अभ्यास कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दक्षिण चीन सागर के अलावा प्रशांत महासागर में भी अभ्यास किया है और जैसा कि आज हम जानते हैं हमारे पास यूनाइटेड किंगडम में एक जहाज है।’’

एडमिरल सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में देश आने वाले कच्चे तेल के जहाजों की सुरक्षा कर रहे हैं, क्योंकि देश का अधिकांश तेल और गैस खाड़ी क्षेत्र से ही आता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों को अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अदन की खाड़ी में अपने जहाजों की रक्षा समुद्री डकैती रोधी अभियान के हिस्से के रूप में कर रहे हैं और हमारे पास मलक्का जलडमरूमध्य में जहाज हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now