देश की खबरें | सूडान हिंसा में मारा गया भारतीय नागरिक मई में केरल आने वाला था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूडान की राजधानी खार्तूम में दो दिनों पहले गोली लगने से जान गंवाने वाला भारतीय नागरिक मई महीने में कुछ दिनों के लिए भारत आने वाला था, तभी यह हादसा हो गया।

कन्नूर (केरल), 17 अप्रैल सूडान की राजधानी खार्तूम में दो दिनों पहले गोली लगने से जान गंवाने वाला भारतीय नागरिक मई महीने में कुछ दिनों के लिए भारत आने वाला था, तभी यह हादसा हो गया।

सेवानिवृत्त सैनिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन ने अपनी पत्नी और बेटी को कुछ हफ़्ते पहले ईस्टर मनाने के लिए सूडान बुलाया था। तीनों एक साथ तीन मई को वापस भारत आने वाले थे।

पीड़ित के पिता ने मीडिया को बताया कि शनिवार 15 अप्रैल को जब अल्बर्ट, ब्रिटेन में रह रहे अपने बेटे से फोन पर बात कर रहे थे, तभी फ्लैट की खिड़की के पास खड़े अल्बर्ट को एक गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि अल्बर्ट की पत्नी और बेटी उस समय उनके साथ थीं जो इस हमले में बाल-बाल बचीं और फ्लैट के नीचे एक बंकर में चली गईं।

उनके पिता ने भारतीय दूतावास से प्राप्त जानकारी के हवाले से बताया कि उन्हें (उनकी पत्नी और बेटी को) बाद में एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया और भोजन उपलब्ध कराया गया। पिता के अनुसार, यही जानकारी उन्हें उस कंपनी ने भी दी जिसमें अल्बर्ट काम करते थे।

उन्होंने बताया कि इलाके में चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण 24 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद शव को खार्तूम के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को बताया कि केरल के कन्नूर जिले अलाकोडे गांव के निवासी अल्बर्ट ऑगस्टाइन के परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी और उनके शव को स्वदेश लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

सेवानिवृत्त सैनिक अल्बर्ट, सूडान में 'डल ग्रुप कंपनी' में काम करते थे।

इस बीच, केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर ऑगस्टाइन का शव भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उनसे तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान में लगभग 4,000 भारतीय हैं। उनमें से 1200 ऐसे नागरिक हैं जो दशकों पहले वहां बस गए थे।

सूडान की सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है। खार्तूम में विभिन्न इलाकों में विस्फोट और संघर्ष होने की खबरें हैं।

अक्टूबर 2021 में सूडान की सेना ने विद्रोह के बाद सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से ही एक संप्रभु परिषद के माध्यम से सेना देश का संचालन कर रही है।

एक नागरिक सरकार को सत्ता सौंपने के लिए प्रस्तावित समय सीमा को लेकर सेना और अर्द्धसैनिक बल के बीच विवाद चल रहा है। सेना तथा शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा और पिछले दो दिन में इस संघर्ष में 97 आम लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें