विदेश की खबरें | नेपाल में दो बच्चों का अपहरण करने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक शिशु समेत दो नेपाली बच्चों को बोरे में भरकर भारत ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 21 अगस्त एक शिशु समेत दो नेपाली बच्चों को बोरे में भरकर भारत ले जाने के आरोप में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सशस्त्र पुलिस बल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र खड़का के अनुसार, बिहार के रहने वाले तबरेज़ आलम (22) को पुलिस ने रविवार को उस समय पकड़ लिया जब वह नौ महीने की एक बच्ची और दो साल के एक लड़के को भारत ले जा रहा था।
खड़का ने बताया कि आलम नेपाल-भारत सीमा पर स्थित बारा जिले के देवताल ग्रामीण नगरपालिका से बच्चों को बोरी में भरकर भारत ले जा रहा था।
उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक को ग्रामीण नगरपालिका के अमवा गांव से दो बच्चों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बल के एक दल ने बोरे के अंदर से बच्चों के रोने की आवाजें सुनीं जिसके बाद आलम को पकड़ लिया गया।
खड़का के अनुसार बच्चों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है और आलम को आगे की जांच के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।
अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)