देश की खबरें | भारतीय मुस्लिम नेता को मलेशिया का प्रतिष्ठित धार्मिक पुरस्कार प्रदान किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिष्ठित भारतीय सुन्नी मुस्लिम नेता शेख अबुबकर अहमद को मलेशिया के प्रतिष्ठित सम्मान ‘हिजरा ऑवर्ड’ से बुधवार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दुनियाभर के प्रभावशाली मुस्लिम विद्वानों को प्रदान किया जाता है।
कोझीकोड (केरल), 19 जुलाई प्रतिष्ठित भारतीय सुन्नी मुस्लिम नेता शेख अबुबकर अहमद को मलेशिया के प्रतिष्ठित सम्मान ‘हिजरा ऑवर्ड’ से बुधवार को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दुनियाभर के प्रभावशाली मुस्लिम विद्वानों को प्रदान किया जाता है।
यहां अहमद के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने कुआलालंपुर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में अहमद को यह पुरस्कार प्रदान किया।
बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, धार्मिक मामलों के मंत्री डॉ मोहम्मद नहिम बिन मुख्तार, शाही परिवार के सदस्यों और अन्य नेताओं ने शिरकत की।
शेख अबुबकर को उनके गृह राज्य केरल में कंथापुरम ए पी अबुबकर मुसलियार के नाम से जाना जाता है।
बयान में कहा गया है किशेख अबुबकर को पुरस्कार देने का निर्णय भारत और उसके बाहर इस्लाम में प्रेम के संदेश का प्रसार करने में उनके योगदान और विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के आधार पर लिया गया।
पुरस्कार ग्रहण करने पर, शेख अबुबकर ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह सम्मान उन्हें अन्य क्षेत्रों में उनके काम का विस्तार करने के लिए प्रेरित करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)