विदेश की खबरें | श्रीलंका में भारतीय मिशन ने कहा: बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा कुशीनगर हवाईअड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा।
कोलंबो, 14 जुलाई श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में स्थित भारतीय मिशन ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने का भारत सरकार का निर्णय तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों को बौद्ध स्थलों को जानने का अवसर प्रदान करेगा।
सरकार ने 24 जून को इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि यह हवाईअड्डा महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थलों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.
श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है, जिसकी 70 प्रतिशत से अधिक आबादी बौद्ध धर्म में आस्था रखती है।
भारतीय मिशन ने अपने बयान में कहा, ''कुशीनगर जिला कई अन्य मठों और बौद्ध सांस्कृतिक स्थलों का भी घर है। कुशीनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा घोषित करने के निर्णय से बौद्ध तीर्थयात्रियों, इतिहासकारों और संस्कृति में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को न केवल कुशीनगर, बल्कि उससे संबंधित लुंबिनी, कपिलवस्तु और श्रावस्ती जैसे अन्य ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानने का भी अवसर मिलेगा।''
यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.
भारत सरकार ने एक बयान में कहा था कि थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, म्यांमा आदि से प्रतिदिन लगभग 200-300 तीर्थयात्री कुशीनगर आते हैं।
कुशीनगर को बौद्ध धर्म के चार मुख्य तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि गौतम बुद्ध ने देहांत के पश्चात यहीं पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)