खेल की खबरें | भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को विश्व चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया ने हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जब सोमवार को पुरुष टीम यहां मेजबान दक्षिण कोरिया से 0-3 से हार गई।

बुसान, 19 फरवरी भारत को विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा जब सोमवार को पुरुष टीम यहां मेजबान दक्षिण कोरिया से 0-3 से हार गई।

अनुभवी शरत कमल, मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई और जी साथियान अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए जिससे भारत को तीसरे वरीय कोरिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 67वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी हरमीत को दुनिया के 14वें नंबर के जैंग वूजिन के खिलाफ 4-11, 10-12, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद साथियान दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी लिम जोंगहून 5-11, 7-11, 7-11 से हार गए जिससे भारत 0-2 से पिछड़ गया।

शरत ने ली सैन सु के खिलाफ दूसरा गेम जीता लेकिन लय बरकरार रखने में नाकाम रहे और उन्हें 9-11, 11-8, 6-11, 5-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

चिली के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम पोलैंड से 1-3 से हार गई थी लेकिन दो हार के बावजूद भारत ग्रुप तीन में कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर है।

भारत की महिला टीम सोमवार को ही उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान