खेल की खबरें | स्वर्ण पदक की तलाश में घाना के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कवायद में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यहां घाना की कमजोर टीम के खिलाफ पूल बी के अपने पहले मैच में जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज करने के इरादे से उतरेगी।

बर्मिंघम, 30 जुलाई राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कवायद में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को यहां घाना की कमजोर टीम के खिलाफ पूल बी के अपने पहले मैच में जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज करने के इरादे से उतरेगी।

तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतकर आत्मविश्वास से भरी मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने इन खेलों में आस्ट्रेलिया के खिताबी अभियान को रोकने की उम्मीद जगाई है।

इन खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में आस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है और दुनिया की नंबर एक टीम ने अब तक सभी छह टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते हैं।

गोल्ड कोस्ट में पिछले टूर्नामेंट में पदक जीतने में नाकाम रही भारतीय टीम इस बार सफलता हासिल करने को बेताब होगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दावेदार है।

इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में स्वदेश (नयी दिल्ली) और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक जीतना रहा है। भारतीय टीम 1998 में हॉकी के इन खेलों में पदार्पण के दौरान और फिर 2018 में गोल्ड कोस्ट में चौथे स्थान पर रही।

आस्ट्रेलिया के कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने काफी सुधार किया है।

राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है। आस्ट्रेलिया के अलावा भारत को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और कनाडा जैसी टीम की चुनौती से भी पार पाना होगा।

भारतीय टीम 1975 पुरुष हॉकी विश्व कप के बाद पहली बार घाना से भिड़ेगी। तब भारत ने 7-0 से जीत दर्ज की थी।

रीड ने कहा कि उनकी टीम को हालात से सामंजस्य बैठाने में थोड़ी मुश्किल हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां आश्चर्यजनक रूप से ठंड है। प्रत्येक दिन हम हैरान हो जाते हैं और सवाल करते रहते हैं कि क्या गर्मियां आने वाली हैं। अब सभी ने सामंजस्य बैठा लिया है। शुरू में हम सभी खेल गांव में चीजों के आदी हो रहे थे ताकि जब मैच शुरू हों तो लोग हालात से परिचित और सहज हों।’’

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि खेलों में लक्ष्य हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है कि किसी भी विरोधी को कमतर नहीं आंका जाए।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘इस बार राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हमारा फलसफा ‘जूम आउट और जूम इन’ करना है। हमारे कोच ने हमें जूम आउट करने और कल्पना करने के लिए कहा है कि हमें क्या हासिल करना है। हम पदक जीतना चाहते हैं लेकिन हम इस लक्ष्य को कैसे हासिल कर सकते हैं?’’

रविवार को अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की तैयारी कर रहे मनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें सबसे पहले किसी भी टीम को कम नहीं आंकना है। दूसरा हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मैच दर मैच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और अपनी रणनीति पर ध्यान दें।’’

घाना के बाद भारत सोमवार को मेजबान इंग्लैंड से भिड़ेगा। टीम को इसके बाद कनाडा (तीन अगस्त) और वेल्स (चार अगस्त) से खेलना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\