खेल की खबरें | भारतीय पुरूष हॉकी टीम कोरिया को हराकर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुरूआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
हांगझोउ, चार अक्टूबर शुरूआती क्वार्टर में ही तीन गोल करने के बाद कोरियाई पलटवार का डटकर सामना करते हुए भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई किया था । पिछली बार जकार्ता में 2018 में भारतीय टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।
भारत के लिये हार्दिक सिंह (पांचवां मिनट) , मनदीप सिंह (11वां मिनट) और ललित उपाध्याय (15वां) ने पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर दिये थे ।
दूसरे क्वार्टर में हालांकि कोरिया के माने जुंग ने 17वें और 20वें मिनट में दो गोल करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी । भारतीयों ने पलटवार पर 24वें मिनट में बढत बनाई जब अमित रोहिदास ने गोल दागा ।
इस बीच कोरिया के लिये जुंग ने फिर 47वें मिनट में गोल कर दिया । शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक ने 54वें मिनट में गोल करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी ।
भारत का सामना सात अक्टूबर को फाइनल में चीन या जापान से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

