खेल की खबरें | भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नये मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम कोलंबो के रास्ते यहां पहुंच गई जिसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।
पाल्लेकल, 23 जुलाई नये मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम कोलंबो के रास्ते यहां पहुंच गई जिसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया ।
पंद्रह सदस्यीय भारतीय टीम सहयोगी स्टाफ के साथ सोमवार को मुंबई से रवाना हुई । इससे पहले गंभीर और चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर ने मीडिया को संबोधित किया था ।
कोलंबो में कुछ देर रूकने के बाद टीम सीधे पाल्लेकल पहुंच गई ।
भारत को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे श्रृंखला खेलनी है । पहला टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जायेगा जबकि बाकी दो 28 और 30 जुलाई को होंगे ।
भारतीय टीम दो , चार और सात अगस्त को तीन वनडे खेलेगी ।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मुंबई से कोलंबो के रास्ते पाल्लेकल । टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

