खेल की खबरें | भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप दूसरे चरण के फाइनल्स में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में पहुंच गई जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए ।
शंघाई, सात मई भारतीय पुरूष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें विश्व कप के दूसरे चरण के फाइनल्स में पहुंच गई जिससे भारत के कम से कम दो पदक पक्के हो गए ।
भारत के ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव की नंबर एक टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में 239 . 232 से हराया । इसके बाद डेनमार्क को 232 . 231 से मात दी ।
महिला कंपाउंड वर्ग में भारत की मधुरा धमनगांवकर, चिकिता तानीपर्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कजाखस्तान की टीम को क्वार्टर फाइनल में हराया । इसके बाद ब्रिटेन को हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां शनिवार को उसका सामना मैक्सिको से होगा ।
ब्रिटेन के खिलाफ पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत ने पहली सीरिज 59 . 60 से गंवा दी जिसके बाद 60 . 58 से जीता । तीसरी सीरिज में भारत 60 . 57 से विजयी रहा और चौथा सेट भी इसी अंतर से जीता ।
सेमीफाइनल में भारत ने पहली सीरिज 57 . 60 से गंवाई जबकि दूसरी में स्कोर 58 . 58 रहा । तीसरी सीरिज भारत ने 115 . 118 से गंवाई । इसके बाद भारत ने 57 . 56 से जीत दर्ज की ।
महिला कंपाउंड वर्ग में भारत ने कजाखस्तान को 232 . 229 से और ब्रिटेन को 232 . 230 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

