खेल की खबरें | मीराबाई के बिना भी भारतीय भारोत्तोलकों का दबदबा रहने की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू के बिना भी मेजबान भारत को बुधवार से यहां शुरू हो रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में बड़ी संख्या में पदक मिलने की उम्मीद है ।
ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू के बिना भी मेजबान भारत को बुधवार से यहां शुरू हो रही राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में बड़ी संख्या में पदक मिलने की उम्मीद है ।
राष्ट्रमंडल खेल और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में हमेशा भारत का दबदबा रहा है । इसमें चीन और उत्तर कोरिया जैसे दिग्गज भाग नहीं लेते ।
राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप 2011 के बाद से भारत ने 2013 और 2021 को छोड़कर इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । पिछली बार भारत ने 16 पदक जीते थे लेकिन स्वर्ण पदक कम होने के कारण कनाडा के बाद दूसरे स्थान पर रहा ।
इस साल भारतीय भारोत्तोलक उस कमी को पूरी करना चाहेंगे और अपने देश में खेलने का उन्हें फायदा भी मिलेगा ।
तोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई , युवा ओलंपिक चैम्पियन जेरेमी लालरिनुगा, राष्ट्रमंडल पदक विजेता अचिंता शेउली, बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर अलग अलग कारणों से इसमें भाग नहीं ले रहे हैं । इसके बावजूद 20 सदस्यीय भारतीय दल में कई पदक उम्मीदें हैं ।
इनमें से कई 2021 में कामयाब रहे और उजबेकिस्तान में पदक जीते थे ।
पूर्व एशियाई चैम्पियन झिल्ली डालाबेहेरा 45 किलो में और 2022 जूनियर विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी देवी 49 किलोवर्ग में उतरेंगी ।
पॉपी हजारिका (59 किलो) और राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता हरजिंदर कौर (71 किलो) तथा लवप्रीत सिंह (109 किलो) अपने रजत पदक को स्वर्ण में बदलना चाहेंगे ।
दो बार के चैम्पियन अजय सिंह की नजरें स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पर होगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)