विदेश की खबरें | भारतवंशी वकील किरण आहूजा अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय की प्रमुख के तौर पर नामित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की वकील और कार्यकर्ता किरण आहूजा को ‘कार्मिक प्रबंधन कार्यालय’ की प्रमुख के तौर पर नामित किया है।

वाशिंगटन, 24 फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की वकील और कार्यकर्ता किरण आहूजा को ‘कार्मिक प्रबंधन कार्यालय’ की प्रमुख के तौर पर नामित किया है।

कार्मिक प्रबंधन कार्यालय, अमेरिका के बीस लाख से अधिक सिविल सेवा अधिकारियों के प्रबंधन का कामकाज देखता है।

यदि आहूजा (49) के नामांकन को सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति होंगी।

आहूजा ने 2015 से 2017 तक कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के निदेशक के चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर काम किया था। उन्हें, लोक सेवा और गैर लाभकारी क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

वर्तमान में वह ‘फिलेनथ्रोपी नार्थवेस्ट’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जो कि परोपकारी संस्थाओं का एक क्षेत्रीय नेटवर्क है।

आहूजा ने अमेरिका के न्याय मंत्रालय में नागरिक अधिकारों की वकील के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

ओबामा-बाइडन प्रशासन के दौरान उन्होंने वाइट हाउस के एक कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक के तौर पर छह साल तक सेवा दी थी।

आहूजा की परवरिश जॉर्जिया के सवाना में हुई थी और उन्होंने स्पेलमेन कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक तथा जॉर्जिया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने कहा कि आहूजा, सिविल सेवाओं पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को पलट सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\