खेल की खबरें | भारतीय लॉन बॉल महिला चौकड़ी सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला चौकड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा में रविवार को नोरफोक आईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई ।
बर्मिंघम, 31 जुलाई भारतीय महिला चौकड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल स्पर्धा में रविवार को नोरफोक आईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई ।
भारतीय टीम में लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) शामिल थे । उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबला 17 . 9 से जीता ।
अब उनका सामना सोमवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा ।
इससे पहले दिनेश कुमार और सुनील बहादुर की भारतीय पुरूष टीम इंग्लैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।
दिनेश कुमार (स्किप) और सुनील बहादुर (लीड) ने 18 . 15 से जीत दर्ज की । दोनों आठवें एंड के बाद 10 . 5 से आगे थे और इंग्लैंड की जोड़ी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।
भारतीय जोड़ी को पहले गेम में शुक्रवार को मलेशिया ने 17 . 14 से हराया था लेकिन उन्होंने फाकलैंड आइलैंड्स को 36 . 4 और कुक आइलैंड्स को 15 . 8 से हराया ।
अब उनका सामना उत्तरी आयरलैंड से क्वार्टर फाइनल में होगा जो रात 10 . 30 खेला जायेगा ।
महिला एकल वर्ग में तानिया चौधरी ने उत्तरी आयरलैंड की शौना ओ नील को 21 . 12 से हराकर पहली जीत दर्ज की । वह पहले ही स्पर्धा से बाहर हो चुकी है ।
भारतीय पुरूष ट्रिपल्स टीम भी दो हार और एक टाई के बाद बाहर हो गई है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 11:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

