एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम जर्मनी से 1-3 से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान जर्मनी से 1-3 से हार के साथ चार देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।

खेल की खबरें | भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम जर्मनी से 1-3 से हारी

डसेलडोर्फ, 19 अगस्त भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान जर्मनी से 1-3 से हार के साथ चार देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की।

भारत के लिए मैच का इकलौता गोल मुमताज खान (60वें मिनट) ने किया। जर्मनी की जीत में हैन मैरी (नौवें), सेडेल कैरोलिन (37वें) और लेना केलर (58वें) ने एक-एक गोल दागे।

जर्मनी ने मैच की जोरदार शुरुआत की और हैन मैरी ने खेल के नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

मैच का दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा जिससे मध्यांतर के समय जर्मनी की टीम 1-0 से आगे थी।

भारत ने स्कोर बराबर करने के प्रयास में अपने जवाबी हमला तेज किया लेकिन जर्मनी ने कैरोलिन के मैदानी गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर जर्मनी 2-0 से आगे था।

भारतीय टीम चौथे क्वार्टर में बेहतर योजना के साथ मैदान में उतरी और कुछ अच्छे मूव बना कर गोल करने के करीब पहुंची । भारत के अति आक्रामक रवैये का फायदा उठाते हुए केलर ने जर्मनी की बढ़त को 3-0 कर दिया।

इस गोल ने भारत की हार लगभग तय कर दी। मुमताज ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर हार के अंतर को कम किया।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 05:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).