खेल की खबरें | भारतीय जूनियर तीरंदाजों का एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण में तीन स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया।

सिंगापुर, 19 जून भारतीय जूनियर तीरंदाजों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुरुवार को यहां एशिया कप के दूसरे चरण में तीन स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त बांग्लादेश को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त जापान से होगा।

विष्णु चौधरी, पारस हुड्डा और जुयेल सरकार की तिकड़ी ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पहला सेट 55-48 से जीता।

दूसरा सेट 55-55 से बराबर रहा, लेकिन भारतीय टीम ने अच्छी वापसी की और तीसरे सेट में सिर्फ एक अंक गंवाकर 59-56 से सेट और मैच अपने नाम कर दिया।

वैष्णवी पवार, कीर्ति और तमन्ना की भारतीय महिला रिकर्व टीम को हालांकि निराशा हाथ लगी। भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त टीम पांच सेट तक चले क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में शूट-ऑफ में चौथी वरीयता प्राप्त जापान से 4-5 (26-28) से हार गईं।

भारतीय टीम ने पहला सेट 47-49 से गंवा दिया और दूसरे सेट में जापान के 55 अंकों के मुकाबले केवल 34 अंक ही हासिल कर सकी। भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि शानदार वापसी की तथा तीसरा सेट 55-53 से और चौथा सेट 54-52 से जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

शूट-ऑफ में जापान सिर्फ दो अंकों से आगे रहा।

भारत ने कम्पाउंड पुरुष टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने से एक और पदक पक्का किया।

कुशल दलाल, गणेश थिरुमुरु और मिहिर अपार की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसका फैसला शूट-ऑफ (30-29) से हुआ। दोनों टीमें चार सेटों के बाद 232 अंकों पर बराबर थीं। फाइनल में भारत का मुकाबला कजाकिस्तान से होगा।

शानमुखी बुड्डे, तेजल साल्वे और तनिष्का थोकल की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने भी सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त कजाकिस्तान को 230-229 से हराकर पदक पक्का किया। फाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से होगा।

भारतीय तीरंदाज चार व्यक्तिगत पदकों की दौड़ में भी शामिल हैं। महिलाओं का कंपाउंड फाइनल भारत की दो खिलाड़ियों शानमुखी और तेजल के बीच खेला जाएगा। इस तरह से इस मुकाबले में भारत का स्वर्ण पदक जीतना तय है।

पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में भारत स्वर्ण और कांस्य पदक दोनों के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा। कुशाल का सामना स्वर्ण पदक के लिए आस्ट्रेलिया के जोशुआ महोन से जबकि सचिन चेची का सामना कांस्य पदक के लिए बांग्लादेश के हिमू बछार से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड