यूएई में भारतीय उद्योगपति की मौत खुदकुशी का मामला, पुलिस ने की पुष्टि
दुबई पुलिस ने बुधवार को गल्फ न्यूज को बताया कि केरल से ताल्लुक रखने वाले जॉय अराक्कल ने 23 अप्रैल को ‘बिजनेस बे’ में दोस्त की इमारत के 14वें माले से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। वह ‘इन्नोवा ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के प्रबंध निदेशक थे। इसका मुख्यालय दुबई में है और यह कई तरह के कारोबार करती है।
दुबई, 30 अप्रैल दुबई में रहने वाले भारतीय उद्योगपति की एक ऊंची इमारत से गिरने से पिछले हफ्ते हुई मौत, दरअसल खुदकुशी का मामला है। पुलिस ने जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।
दुबई पुलिस ने बुधवार को गल्फ न्यूज को बताया कि केरल से ताल्लुक रखने वाले जॉय अराक्कल ने 23 अप्रैल को ‘बिजनेस बे’ में दोस्त की इमारत के 14वें माले से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। वह ‘इन्नोवा ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के प्रबंध निदेशक थे। इसका मुख्यालय दुबई में है और यह कई तरह के कारोबार करती है।
बुर दुबई पुलिस थाने के निदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल्ला खादिम बिन सूरुर ने बताया “कारोबारी ने आर्थिक समस्याओं की वजह से खुदकुशी कर ली।“
पुलिस ने मौत के पीछे किसी तरह के आपराधिक संदेह को खारिज किया।
पुलिस ने कहा कि अधिकारी उनके शव को वापस भेजने के लिए कारोबारी के परिवार से समन्वय कर रहे हैं।
दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने गल्फ न्यूज से कहा कि भारतीय अधिकारियों ने अराक्कल के परिवार को चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस में शव ले जाने के लिए विशेष इजाजत दे दी है। दुबई में विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही बेंगलुरु से एयर एम्बुलेंस आएगी और परिवार शव लेकर रवाना हो जाएगा।
अराक्कल का अंतिम संस्कार वायनाड जिले के उनके गृह नगर मानन्थावाद्य में होगा।
उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। उन्हें केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार विजयन ने अपनी दुबई यात्रा के दौरान दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

