खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी स्थिति में आ रही है भारतीय हॉकी टीम: कोथाजीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीनियर डिफेंडर कोथाजीत सिंह का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कोविड-19 के कारण ब्रेक के लिए बाध्य होने के बाद सही समय पर ट्रेनिंग शुरू की है और अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिए मजबूत स्थिति में होगी।

बेंगलुरू, 22 अक्टूबर सीनियर डिफेंडर कोथाजीत सिंह का मानना है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कोविड-19 के कारण ब्रेक के लिए बाध्य होने के बाद सही समय पर ट्रेनिंग शुरू की है और अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिए मजबूत स्थिति में होगी।

पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में अगस्त में राष्ट्रीय शिविर बहाल हुआ था। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण 45 दिन तक शिविर को निलंबित किया गया था।

यह भी पढ़े | LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

दो सौ से अधिक मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मणिपुर के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘पिच पर वापसी करना शानदार है। पिछले दो महीने में हमने काफी सुधार देखा है और ओलंपिक के लिए हम अच्छी लय में होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सही समय पर मैदान पर वापसी की है और इसलिए पूर्ण फॉर्म हासिल करने तथा और बेहतर टीम बनने के लिए हमारे पास पर्याप्त महीने हैं।’’

यह भी पढ़े | KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की बड़ी जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी शिकस्त.

ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर रहने के बाद इस साल एफआईएच हॉकी प्रो लीग के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले कोथाजीत बेंच पर बैठने के दर्द को समझते हैं और आगामी महीनों में टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम से बाहर होना कभी आसान नहीं होता और इसलिए टीम में जगह पक्की करने के लिए मैं जितनी अधिक संभव हो उतनी कड़ी मेहनत करने को तैयार हूं।’’

कोथाजीत ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैंने अपने खेल का विस्तृत आकलन किया और मुझे अपने खेल के उन पहलुओं के बारे में पता है जिन पर काम करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ महीने हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे और ओलंपिक स्थगित होने के कारण हमारे पास अपने व्यक्तिगत और टीम खेल को मजबूत करने का मौका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें