Pro Chess League: भारतीय ग्रैडमास्टर विदित गुजराती ने उलटफेर किया, विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया. यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत है.

magnus carlsen

चेन्नई, 22 फरवरी : भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने प्रो शतरंज लीग के मैच में नार्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर किया. यह कार्लसन पर उनकी पहली जीत है. ‘इंडियन योगीज’ के लिये खेलते हुए गुजराती ने दुनिया के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गयी गलतियों का पूरा फायदा उठाया.

कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से ‘प्रो शतरंज लीग’ में खेल रहे हैं. दुनिया भर की टीमों के लिये इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं. गुजराती (28 वर्ष) ने काले मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की. गुजराती ने पांच बार के मौजूदा विश्व चैम्पियन कार्लसन पर जीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘अभी अभी विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया. ’’ यह भी पढ़े : दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया

इस तरह कार्लसन को हराने के बाद वह साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी की जमात में शामिल हो गये. उनसे पहले इन तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नार्वे के सुपरस्टार पर जीत हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर