विदेश की खबरें | आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी भारतीय छात्रा की हालत में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ह्यूस्टन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी भारतीय मूल की छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 28 जुलाई ह्यूस्टन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी भारतीय मूल की छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी की पढ़ाई कर रही छात्रा ससरून्या कोडुरू दो जुलाई को अपने मित्रों के साथ सैन जासिंटो स्मारक उद्यान में टहल रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और छात्रा उसकी चपेट में आ गई। उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी और वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही थी।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह पिछले सप्ताह से अपने आप सांस ले पा रही है और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उसके चिकित्सकों ने कहा कि वह वेंटिलेटर के बिना ठीक है और अगर इसी तरह उसकी तबीयत में सुधार होता रहा तो उसे आगे भी वेंटिलेटर की जरूरत नहीं रहेगी।

कोडुरू का परिवार फिलहाल हैदराबाद में है। छात्रा के परिवार के अन्य लोगों ने पीटीआई को बताया कि परिवार को अमेरिका आने के लिए वीजा मिल गया है और वे अगले सप्ताह यहां आ जाएंगे।

कोडुरु सांस नहीं ले पा रही थी इसलिए उसे ‘ट्रेकियोस्टोमी’ के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था साथ ही उसे भोजन भी नली के जरिए दिया जा रहा था। उसके मस्तिष्क ने भी काम करना बंद कर दिया था और चिकित्सक इस बात का इंतजार कर रहे थे कि मस्तिष्क काम करना प्रारंभ कर दे।

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने मामले में कोई अद्यतन जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने 26 जुलाई को ट्वीट किया था कि ‘‘ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की स्नातक की छात्रा ससरून्या कोडुरू इस माह की शुरूआत में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई थी। हम उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं।’’

विश्वविद्यालय ने ट्विटर पर भी पोस्ट किया था कि वह भारत में छात्रा के परिवार के साथ संपर्क में है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संस्थान ने एक बयान में कहा कि उसका ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र एवं स्कॉलर सेवा कार्यालय’ अमेरिका का वीजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में छात्रा के माता-पिता की सहायता कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड