देश की खबरें | भारतीय बलों ने वहां चोट की जहां दर्द हो: गृह राज्य मंत्री संजय कुमार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वहीं चोट की जहां (दुश्मन को) दर्द हो।
हैदराबाद, सात मई केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने वहीं चोट की जहां (दुश्मन को) दर्द हो।
कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर - सटीक, निर्दयी और निर्मम। जब भारत हमला करता है, तो यह तीव्र और तय होता है। हमारी सेना ने वहीं चोट की जहां उसे दर्द हो। पहलगाम के शहीदों का बदला लिया गया। भारत से पंगा लोगे तो कीमत चुकाओगे। अपने वीरों पर गर्व है! मेरा भारत महान।’’
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत माता की जय! हर हर महादेव। जय हिंद।’’
बीआरएस नेता के. कविता ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘भारत माता की जय। जय हिंद।’’
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों के नरसंहार के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ये मिसाइल हमले किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)